जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। खरसिया विधानसभा के ग्राम उसरौठ में आदिवासी युवक ईश्वर सिदार द्वारा कोतरारोड थाना एस.आई अर्जुन चंद्रा एवं कांग्रेसी नेता नमो पटेल के प्रताड़ना से परेशान होकर घर पर आत्महत्या कर लेने के मामले में आज भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता पूर्व अ.ज.जा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकुमार साय जी एवं भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष आशिष ताम्रकार जी ने उसरौठ ग्राम जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं प्रेस कांफ्रेंस जारी कर दोषियों को जल्द से जल्द जेल भेजने की एवं दोषियों के ऊपर एस्ट्रोसिटी एक्ट और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की जिसमे मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल जी, भाजपा जिला मंत्री महेश साहू जी, विकास केडिया भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मंडल अध्यक्ष लोचन पटेल जी, प्रवीण द्विवेदी, अतुल शर्मा, जितेन्द्र निषाद,सुजीत लहरे, रामजाने भारद्वाज, साहिल मनियार, आकाश शर्मा, राकेश शर्मा, एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही…
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

