सारंगढ़ विखं स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी, बच्चों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जादू..आज के बच्चे कल का भविष्य- विधायक उत्तरी जांगड़े….

IMG-20211023-WA0037.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

जगन्नाथ बैरागी

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

रायगढ़। हर बच्चे मे नैसर्गिक प्रतिभा होती है। विद्यालयीन परिवेश और समुचित अवसर तथा मार्गदर्शन के साथ ये नन्ही प्रतिभायें समाज और राष्ट्र के बहुमुखी विकास में अमूल्य भूमिका निभाती है। बच्चों मे अंतर्निहित प्रतिभा, हुनर, कला और सृजन क्षमता को स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा तराशने, और समुचित अवसर प्रदान करने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।इसी तारतम्य मे शनिवार को शास कन्या उ मा वि सारंगढ मे विख स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ सह शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शनी के साथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े अनु जाति विकास प्राधिकरण छ ग शासन, अरुण मालाकार जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस रायगढ़, गणपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, सूरज तिवारी बूथ समन्वयक, गोल्डी नायक संपादक एवं जिला महामंत्री, सरिता गोपाल एल्डरमैन, आर एन सिंह बीईओ सारंगढ़ ने बतौर अतिथि मंच पर आसीन रहे और नन्हे स्कूली छात्रों उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने सभी अतिथियों का अभिवादन कर माल्यार्पण किया उक्त प्रतियोगिता मे विकास खण्ड के सभी चौवन संकुलों के प्राथमिक/माध्यमिक और हाई-हायर सेकंडरी के उत्कृष्ट और प्रतिभाशाली शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी वैज्ञानिक सृजनशीलता का भरपूर प्रदर्शन किये

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन मे तथा जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य व जिला मिशन समन्वयक आर के देवांगन के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों में अंतर्निहित वैज्ञानिक सोच एवम प्रतिभा को निखारने तथा नए आयाम देने विकासखण्ड स्तरीय वृहद विज्ञान एवम शिक्षण सामग्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता मे अनेक स्टॉल लगाये गए थे। बच्चों और उनके शिक्षकों ने अपनी तरफ से बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने हर सम्भव प्रयास किये। बच्चों और शिक्षकों ने अनुपयोगी वस्तुओ ( कबाड़ से जुगाड़) के अंतर्गत विज्ञान/पर्यावरण, गणित व सामाजिक विज्ञान पर आधारित विभिन्न ज्ञानोपयोगी चलित्र मॉडलों एवम नवाचारी गतिविधियों का प्रदर्शन कर अपनी अपनी प्रतिभाओं का जादू बिखेरते हुए अतिथि गणों का मन मोहा।विकासखण्ड नोडल अधिकारी राजेश कु देवांगन ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम मे प्राथमिक एवम माध्यमिक खण्ड के 54-54 तथा हाई /हायर सेकंडरी के क्रमशः 23-12 बाल प्रतिभागियों एवम शिक्षकों ने विविध ज्ञानवर्धक कबाड़ से जुगाड़ मॉडलों और नवाचारी शिक्षण सामग्रियो का प्रदर्शन किये। देवांगन ने बताया कि यह प्रदर्शनी बच्चे के अध्यययन कौशल में विकास एवं पढ़ाई को रुचिकर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।बीआरसी श्री शोभाराम पटेल ने कार्यक्रम की उपयोगिता एवम सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शासन-प्रशासन के मंशानुरूप नौनिहालों के विभिन्न प्रतिभाओं को तराशने एवम संवारने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवम विश्वसनीयता के साथ – साथ विद्यालयीन स्तर पर बच्चों मे वैज्ञानिक नजरिये,कल्पनाशीलता और सृजनात्मक क्षमताओं को विकसित करने इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर एन सिंह ने कहा कि हर विद्यार्थी में नैसर्गिक प्रतिभा होती है। ऐसे प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन मील के पत्थर साबित होगा। सशक्त समाज और उन्नतशील राष्ट्र के लिए बच्चों के वैज्ञानिक प्रतिभाओं निखारने और संरक्षण, संवर्धन की आवश्यकता है। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने बच्चों के प्रतिभा एवम सृजनशीलता की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा और काबिलियत सराहनीय है। यह बच्चे कल का भविष्य है सारंगढ़ के जिला बनने पर भी आप लोगों को बताएं और निश्चित रूप से आने वाले समय में जिला बनने से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। अरुण मालाकार ने कहा आप सभी बच्चों के द्वारा निर्मित इन उपकरणों को देख मुझे यकीन हो गया है कि आने वाले समय में आप सभी के बीच से बहुत ही उत्कृष्ट छात्र नगर जिले प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। सभी अतिथियों ने बच्चों के पास जाकर संवाद किये और विषय के प्रति उनकी सोच और नजरिये को सराहते हुए अपनी प्रतिभा को निरंतर जारी रखने की सलाह दिए। आज के इस कार्यक्रम में प्राथमिक,माध्यमिक, हाई व हायर सेकंडरी स्कूल से प्रथम स्थान क्रमशः सुमित गेंदले प्राथमिक शाला विशालपुर, कु निशिका चौहान माध्यमिक शाला खम्हारडीह , कुमारी सानिया वारे हाई स्कूल पिण्डरी, कुमारी नैना भारद्वाज हायर सेकेंडरी स्कूल हरदी, इसी प्रकार द्वितीय स्थान में क्रमशः हितेश मैत्री प्राथमिक शाला साराडीह, लोकेश कोसले माध्यमिक शाला नाचनपाली,मोरध्वज सोनी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदी, कु प्रीति बरिहा हायर सेकेंडरी स्कूल कनकबीरा एवं तृतीय स्थान पर श्री हितेश साहू प्राथमिक शाला रापागुला चित्ररेखा साहू माध्यमिक शाला कटेली, नीलेश साहू हायर सेकेंडरी स्कूल गुडेली, कु गौरी महंत कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगढ़ रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts