जगन्नाथ बैरागी

रायगढ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, पर सख्त कार्यवाही के दिये गये दिशा निर्देश पर भूपदेवपुर पुलिस मुखबिर लगाकर लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में जुआ रेड की कार्रवाई की गई है । दिनांक 21/10/2021 को लोढाझर हाईवे के पास जुआ खेल रहे 05 जुआरियों से जुआ में लगे नकदी 21,500 रूपये जप्त कर जुआ रेड की कार्रवाई की गई थी ।

इसी क्रम में कल दिनांक 22/10/2021 की रात्रि ग्राम कांशीचुआ मौहारीडीपा स्कूल के पास कुछ लोग 52 पत्ते तास से जुआ खेलने की सूचना पर टीआई भूपदेवपुर उत्तम साहू हमराह स्टाफ जगेश्वर प्रसाद, जगदीश नायक आरक्षक जक्शन बघेल, त्रिभुवन सिदार, सुमीत मिंज के साथ जुआ रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें जुआडियान (1) जवाहर लाल सारथी पिता रामजी सारथी उम्र 31 साल, (2) मिनकेतन साहू पिता मंगलू राम साहू उम्र 22 साल, (3) किर्तन निषाद पिता खुशीराम निषाद उम्र 22 साल (4) धनेश्वर यादव पिता केवल यादव उम्र 45 साल साकिनान कांशीचुंआ एवं (5) नकूल साहू पिता तेजराम साहू उम्र 41 साल साकिन डूमरपाली थाना भूपदेवपुर को जुआ खेलते पकडा गया है जिनके फड एवं पास से जुमला नगदी रकम 7,300/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 225/21 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
