सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान के अनुज भ्राता गोविंदराम चौहान का निधन 4 अक्टूबर को ग्राम डूमरमुड़ा में हो गया जिनके चंदन पान में हजारों लोगों ने उपस्थिति देकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दिए साथ ही साथ मृतक भोज में शामिल हुए । उक्त कार्यक्रम सर्व समाज के लोग उपस्थित रहें । गोविंद राम चौहान किसी परिचय के मोहताज नहीं है उनके अग्रज नोडल अधिकारी हैं , बड़े भ्राता रेलवे में है। पूरा परिवार संभ्रांत और सुशिक्षित है । रायगढ़ जिला के छोटे से ग्राम डूमरमुड़ा जहां प्रतिष्ठित , गणमान्य नागरिक , अधिकारी और नेताओं का मेला लगा रहा । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के को सीईओ, पीओ उक्त कार्यक्रम में लगभग 2:30 बजे पहुंचे और 3 बजे उनकी वापसी हो गई । वही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सचिव संघ अध्यक्ष बलभद्र पटेल सारंगढ़ जनपद पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष बृजभूषण पटेल अपने सहयोगी सचिवों के साथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे । इतनी व्यस्तता के बावजूद जिला नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान हर आने वाले को समय दे रहे थे और बिना प्रसाद लिए किसी को वापस आने नहीं दिए ।

- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

