जगदलपुर। शहर के तीन कार शोरूम में हुई चोरी के मामले में बस्तर पुलिस ने दो आरोपियों को मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सात लोगों का एक गिरोह 23 सितंबर की रात को गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए कार शोरूमों को निशाना बनाया था.

गिरोह ने गीदम रोड स्थित मारुति सुजुकी, टोयोटा और महिंद्रा शोरूम में करीब 8 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
चोरों ने दो तिजोरियां उठा ले गई थी। सीसीटीवी फुटेज और चोरी के तरीके के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. इस गिरोह ने रायगढ़ में भी इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. अब तक चोरी के सात में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान अजय चौहान और रोहित राठौर के रूप में हुई है. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

