भटगांव। क्षेत्र मे अवैध शराब की बिक्री जोरो पर चल रही थी जिस पर अंकुश लगाते हुए तेज तर्रार थाना प्रभारी टीकाराम खटकर ने थाना स्टाफ के साथ पैट्रोलिंग में निकले जहां सूचना मिला की नगर भटगांव के पानी टंकी के पीछे मनोहर सारर्थी उर्फ मिथून अपने घर के आंगन मे अधिक मात्रा मे अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए छिपाकर रखा है । जिस की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीकाराम खटकर स्टाफ के साथ मौका स्थल पहुंचकर , मुखबीर के बताए स्थान मे जाकर रेडकार्यवाही किया और तलाशी लेने पर मनोहर सारथी उर्फ मिथून अपने घर के आंगन मे एक सफेद प्लास्टिक डब्बा मे 15 लीटर महुआ शराब जप्त किए जिसकी कीमत 1500 रूपये है। आरोपी से वैध कागजात मांगा तो वैध काग जात नही होना लिखित मे दिया, उक्त शराब को गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर पुलिस द्वारा उसे कब्जा मे लिया गया। जिसके विरूध्द अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।

विदित हो कि – सलौनीकला सबरिया डेरा मे सुबह 6 बजे थानेदार टीकाराम खटकर अपने थाना स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही करने पुलिस वाहन से गये थे और जैसे ही पुलिस गाड़ी को अवैध शराब बनाने वाले देखे तो कच्ची महुआशराब बनाने वाले लोग भाग गए,कच्ची महुआ शराब बनाने वालो के घर के आस पास मे करीब 100 बोरी पास और 120 लीटर महुआ शराब मिला। महुआ पास व कच्ची महुआ शराब को नष्ट किया गया । उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी टीकाराम खटकर, मप्रआ नीलम रत्नाकर, श्रवण बरिहा, आ नरेन्द्र चंद्रा, शशिखुंटे के साथ थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
