एसपी आंजनेय वार्ष्णेय की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति रंग लाई: 300 किलो गांजा मामले का फरार आरोपी यूपी से गिरफ्तार…

IMG-20260310-WA0000.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देश और सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में सरिया पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में सरिया थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
मामले की जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को उड़ीसा से गांजा परिवहन की सूचना मिलने पर सरिया पुलिस ने चंद्रपुर रोड सरिया में महेंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक UP 64 CT 6904 की घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 300 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके पर पिकअप चालक राहुल कुमार पिता रामविलास निवासी हुसैनगंज (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 278/25 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
प्रकरण दर्ज होने के बाद इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी दिव्यांशु सिंह उर्फ बबलू पिता रामबाबू, उम्र 24 वर्ष, निवासी हसनपुर थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) फरार चल रहा था। सरिया पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फतेहपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना के दिन पुलिस की घेराबंदी के दौरान मौके से भागने और पूरे प्रकरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी दिव्यांशु सिंह को 09 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री तथा सरिया थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और सरिया थाना प्रभारी की सक्रियता से जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार अंकुश लग रहा है। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए इसे जिले की बड़ी उपलब्धि बताया है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts