सारंगढ़। विकासखंड सारंगढ़ की 7 शासकीय उचित मूल्य दुकानों को जिसमें सिंघनपुर, पासीद, लेंध्रा, पिंड्री बा पा, सहसपानी, बोइरडीह, मुड़पार बड़े द्वारा हितग्राहियों को राशन वितरण में अनियमितता, स्टॉक में अनियमितता, शासन के महत्वाकांक्षी शत प्रतिशत ekyc अभियान में रुचि न लेना, खरीफ विपणन वर्ष 2024 – 25 हेतु बारदाना जमा करने में लापरवाही करने पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू द्वारा संज्ञान लिया गया एवं खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह को तत्काल जांच के आदेश दिए गए। तत्पश्चात खाद्य निरीक्षक सारंगढ़ द्वारा तत्परता से उक्त सभी दुकानों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया तथा एसडीएम (रा) कार्यालय सारंगढ़ में प्रति वेदन प्रस्तुत कर प्रकरण दर्ज कराया गया । न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ द्वारा उक्त दुकानों के विरुद्ध प्रकरण की सुनवाई की गई एवं उक्त दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 5(1)(24)(23), 11(11), 15 के स्पष्ट उल्लंघन के तहत् निलंबित किया गया ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
