रायगढ़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर 2021 को 3 डेंगू के सकारात्मक प्रकरण की पुष्टि एलिजा टेस्ट उपरांत किया गया है। इस वर्ष अभी तक 69 प्रकरण जिले में पाए जा चुके है, जिसमें 4 मरीज हास्पिटल में तथा 4 घरों में डॉ.के परामर्श उपरांत उपचाराधीन है। वर्ष 2018 व 2019 में जनवरी से अक्टूबर माह के अंत तक कुल 72 व 104 केस पाए गए थे तथा नवम्बर के माह में डेंगू के प्रकरण अधिक मात्रा में पाए गए थे।
वर्तमान समय मौसम में आए बदलाव व रूक-रूक के हो रहे बारिश के कारण मच्छरों की उत्पत्ति स्थल व संख्या में वृद्धि हुई है, जिस कारण डेंगू जैसे मच्छर जनित रोग के केस बढ़ते जा रहे है। उल्लेखनीय है कि वेक्टर (मच्छर)जनित रोग का बचाव एवं नियंत्रण आमजन के सहयोग से आसानी से किया जा सकता है।
डेंगू एक तरह का वायरस है जो संक्रमित एडीज मादा मच्छर के दिन तथा घरों के भीतर लाइट की दूधिया रोशनी में काटने से लोगों में फैलता है। इसके मच्छर घरों के आसपास साफ और ठहरे हुए पानी में पनपते है। डेंगू प्रभावित क्षेत्र में घर के कूलर, फ्रिज, छोटे कंटेनर टूटे-फूटे बर्तन, प्लास्टिक की टंकियां, प्लास्टिक के बाल्टी, टायर इत्यादि में पानी जमाव के साथ मच्छरों के लार्वा पाए जा रहे है। जहां एक सप्ताह से अधिक जल संग्रहण करने की प्रवृत्ति के कारण डेंगू जैसे रोग फैलने वाले एडिज मच्छर का प्रजनन हो रहा है तथा घरवालों के द्वारा नियमित साफ-सफाई ना होने के कारण इन मच्छरों का लार्वा उत्पत्ति का स्त्रोत बन जाता है जिससे बीमारियों का प्रकोप अत्यधिक रहता है।

- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
