सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी गुरुवार 27 अगस्त को सारंगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कलश पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह भव्य कार्यक्रम स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति स्थल पर दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आयोजन में जिलेभर से बड़ी संख्या में संत रविदास जी के अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, भाईचारे और उनके प्रेरणादायी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के संदेश आज भी समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
