सारंगढ़-बिलाईगढ़/सरिया। जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस के निर्देशन में थाना सरिया प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया की सक्रियता और तत्परता एक बार फिर सामने आई है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बोन्दा में जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया को सूचना मिली कि ग्राम बोन्दा स्थित मंगल भवन के प्रांगण में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने बिना देर किए पुलिस टीम का गठन किया और कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मंगल भवन परिसर की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन 11 लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कमल चौहान, नरेन्द्र रात्रे, भोजकुमार रात्रे, रामगीलास रात्रे, नित्यानंद थानापत, कर्मा प्रसाद चौहान, महेश रात्रे, मनोज कुमार बंजारे, बलीराम जांगड़े, दिलीप कुमार रात्रे एवं तेजराम टंडन शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बोन्दा, थाना सरिया क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 हजार 60 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक बोरी जप्त की है। इस मामले में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 198/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा अपराध जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के कुशल नेतृत्व और त्वरित निर्णय की विशेष सराहना हो रही है। उनकी सतत निगरानी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख से थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सउनि कमल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, प्रधान आरक्षक विजय यादव, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, दिलीप स्नेही, श्रवण टंडन, लखेश्वर पुरसेट, लक्ष्मीनारायण पटेल एवं नर्मदा यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना प्रभारी एन.एल. राठिया की सजगता और पूरी पुलिस टीम की तत्परता ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि सरिया क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये बड़े संकेत, समय रहते हो जाएं अलर्ट… - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर रोड़ा बनेगी बारिश, प्रदेश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - August 28, 2026
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, इस साल 105 मामले आए सामने, रायपुर में सबसे ज्यादा 51 मरीज… - August 28, 2026
