रायगढ़, भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार केन्द्र और राज्य सरकार के हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं प्रकरणों के निराकरण हेत 25 अक्टूबर 2021 को जिला स्तरीय ऋण मेला का आयोजन शासकीय नटवर हाईस्कूल मैदान, रायगढ़ में प्रात:10 बजे किया जाएगा। जिसका उद्देश्य जिला में ऋण प्रवाह को बढ़ाना एवं हितग्राही मूलक शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ लाभान्वित करना है। जिले में संचालित सभी बैंकों के प्रतिनिधि इस ऋण मेला में शामिल होंगे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)


