रायगढ़, छ.ग.शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार रायगढ़ जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को कलेक्टर रायगढ़ के अनुमोदन उपरांत संबंधित अनुविभाग के एसडीएम व तहसीलदार के प्रकरण पश्चात पात्र पाए गए 45 मृतकों के नजदीकी वारिसानों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पुसौर अंतर्गत 33 व्यक्ति जो कोविड से मृत्यु पश्चात पात्र पाए गए इनमें बसंत गुप्ता, रामेश्वर, खीतीभूषण उद्धव, गिरिजा, छायाबाई, अम्मालाल, कुमूदनी, परमेश्वर, अरूण, देवलाल, दिनबंधु, नेहरूलाल, जगमति, अरूण, छेडुराम, धनेश्वर, बसंतलाल, फुलसाय, संकिर्तन, भगतराम, लिंगराज, सकुन, बसंत कुमार, राधाचरण पटेल, तेजकुमार, मदन, विद्याधर, यादराम, परमानंद, घनश्याम, भुवनचन्द्र, अरविन्द एवं गंगा नारायण शामिल है। इसी तरह अनुविभाग धरमजयगढ़ अंतर्गत मृत 12 व्यक्तियों में दारासिंह, राधाबाई, सुन्दरसाय, कौशल प्रसाद, खातून बेगम, मुरलीधर पटेल, तातुराम यादव, भैरव प्रसाद, अमलसाय, विपितराम, गणेशराम साहू एवं उमाबाई शामिल है।



