सारंगढ़। बड़े मठ पारा, पांडेय गली निवासी देवेंद्र पांडे के पिता एवं स्वर्गीय जानकी प्रसाद पांडेय के सुपुत्र बलभद्र प्रसाद पांडेय का 26 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की दुखद सूचना से पांडे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय बलभद्र प्रसाद पांडेय जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के चाचा थे। उनके निधन के बाद जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के समस्त निर्धारित कार्यक्रम एवं दौरे स्थगित कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य नागरिक पांडे परिवार के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिल रहे हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
स्वर्गीय बलभद्र प्रसाद पांडेय अपने सरल, सहज एवं धार्मिक स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से सम्मानित थे। उनके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित रहते थे। उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे बीच से हमारे मार्गदर्शक बलभद्र प्रसाद पांडेय चले गए। उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भर पाना संभव नहीं है। इस दुख की घड़ी में हम सभी पांडे परिवार के साथ खड़े हैं।”
वहीं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
