दो युवक आसानी से नई लड़कियों को फंसाते थे, पुलिस ने पूछा कैसे फंसाते थे? तरीका जानकर अफसर चौंक गए….

n63179727117269643052780e76280b77d8979c65b9829511cee08e22e9ec5d22df3c422d123f7a4bedbcdf

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक अपनी पहचान छुपाकर आसानी से लड़कियों को फंसाते थे। दोनों आरोपियों के पास से कई फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

जब पुलिस ने इन दोनों युवकों से पूछा कि कैसे तुम लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे, तो उनका तरीका सुनकर पुलिस भी चौंक गई। आइए जानते हैं ये दोनों युवक कौन हैं।

यह घटना थाना इज्जतनगर क्षेत्र की है। यहां पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और आईडी बनाकर हिंदू युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले दो मुस्लिम युवकों को पकड़ा है। दोनों युवकों के पास से 8 फर्जी आधार कार्ड और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी नौशाद के पास से 5 आधार कार्ड विभिन्न हिंदू और मुस्लिम नामों के साथ मिले हैं। नौशाद ने 6 इंस्टाग्राम आईडी बनाई थीं, जिनका उपयोग वह हिंदू लड़कियों से अश्लील चैट करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए करता था। वहीं दूसरे आरोपी अमान के पास से 3 फर्जी आधार कार्ड मिले हैं, जिनमें कई लड़कियों के न्यूड वीडियो और अश्लील चैट भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पूरा मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर का है।

एक युवक ने बताया आंखों देखा सच विशाल तिवारी ने बताया कि फास्ट फ्रूट की दुकान पर दो लड़कियों और दो लड़कों के बीच विवाद चल रहा था। मुझे शक हुआ तो मैंने नाम पूछा, एक ने अपना नाम राहुल बताया, लेकिन जब मैंने उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी देखी तो उसका नाम नौशाद निकला। शक होने पर मैंने उन्हें पुलिस चौकी ले आया, जबकि लड़कियां वहां से चली गईं। पकड़े गए युवक मुस्लिम समाज से हैं, जबकि लड़कियां हिंदू समाज की थीं। ये एक बड़ा गिरोह है जो अपने नाम हिंदू बताकर लड़कियों को फंसाता है। इन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

सीओ सिटी-3 ने बताया कि कल इज्जतनगर थाना पुलिस को सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर दो लड़कों ने अपना नाम राहुल और सतीश बताया, लेकिन जब उनसे गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने असली नाम नौशाद और अमान बताए। इन दोनों के पास से आठ आधार कार्ड बरामद हुए हैं। ये दोनों अभियुक्त हिंदू और मुस्लिम नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा कर और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चला रहे थे। दोनों के पास से अश्लील वीडियो और चैट भी मिले हैं। ये लोग अपने नाम छुपाकर ब्लैकमेल कर वसूली करते थे।

Recent Posts