छत्तीसगढ़ में लोगों को सीमेंट के दाम में बड़ी राहत मिली है। सीमेंट कंपनियों ने गरीब 45 रुपये दाम घटा दिए हैं। इसके पहले सीमेंट कंपनियों ने 50 रुपए दाम बढ़ा दिए थे। जिसके बाद पूरे प्रदेश में विरोध के स्वर उठने लगे थे।

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों ने 50 रुपए दाम बढ़ा दिए थे, जिसे लेकर कांग्रेस समेत आम आदमी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध पर उतर गए थे। इसके साथ ही बीजेपी के रायपुर सांसद समेत कई नेताओं ने नाराजगी भी जताई थी और सीमेंट के दाम वापस लेने की मांग की थी।
छत्तीसगढ़ में कंपनियों ने शनिवार को सीमेंट की कीमत 45 रुपये घटाने की घोषणा की। कंपनियों ने तीन सितंबर को सीमेंट की प्रति बोरी की कीमत 50 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी। चौतरफा दबाव के बाद कंपनियों ने दाम वापस ले लिया है। अब रिटेल में सीमेंट 255 से 265 रुपये प्रति बैग बिक रही है। कंपनियों के इस फैसले से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
