रायपुर के आजाद चौक इलाके में भगवान गणेश की प्रतिमा खंडित करने वाले 2 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आधी रात को लाखे नगर चौक पर नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।जिसके बाद पुलिस ने शेख जाफर उर्फ झोल्टू और शेख जाकिर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं में FIR की थी। यह पूरी घटना आजाद चौक थाना इलाके की है।
मोहल्ले के लोगों में बेहद नाराजगी
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के अश्विनी नगर से लगे गौतम नगर में बीती रात गणेश पंडाल में कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा जुआ खेलने के साथ गणेश प्रतिमा और पंडाल में की गई सजावट से छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में बेहद नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर लंबे समय से असामाजिक तत्व के लोग सूखा नशा कर रहे हैं और जुआ भी खेलते हैं ।
गणेश पंडाल के साथ छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात थाने का घेराव भी किया। शनिवार को भी सुबह स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और लोगों ने इस मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
