सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 सितम्बर 2024/वनरक्षक भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षण उत्तीर्ण कर लिए अभ्यर्थियों को अब लिखित परीक्षा के लिए व्यापम की वेबसाइट में 8 सितम्बर 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक फॉर्म भरना होगा और परीक्षा के लिए जिले का चयन करना होगा, जिसके आधार पर वन विभाग अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पत्र जारी करेगा। इस परीक्षा की संभावित तिथि 22 सितम्बर 2024 है।

ऐसे अभ्यर्थी जो व्यापम की वेबसाइट में पंजीयन नहीं करेंगे उन्हें वन विभाग के कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी। इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किए जाने की अनुमति नहीं होगी।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
