मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 17 साल की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक साल पहले गांव के एक लड़के ने वारदात को अंजाम दिया था। डर के चलते पीड़िता खामोश रही।

बढ़ता पेट देख मां हुई हैरान

किशोरी के बढ़ते पेट पर मां की नजर पड़ी तो उसे लगा कि शायद पेट में खून का गोला बन गया होगा। इलाज के लिए जब डॉक्टर के पास पहुंची तो गर्भवती होने की बात सुनते ही मां के होश उड़ गए। तब युवती ने अपने साथ हुई घटना मां को बताई। सूचना मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची, जिसके बाद नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृत बच्चे को दिया जन्म
दअरसल, पूरा मामला ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 18 साल की किशोरी का पेट धीरे-धीरे बढ़ रहा था। लेकिन किसी को यह पता नहीं चला कि वह गर्भवती है। मां यही समझती रही कि उसके पेट में गैस या खून का गोला बन रहा है। जिस पर माता-पिता उसे दिखाने के लिए शहर आए। जहां परिजन उसे हजीरा के बिरला नगर प्रसूति गृह पर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया तो पता लगा कि वह तो गर्भवती है। इस बात को सुन माता-पिता के होश उड़ गए। ऐसे में 9 महीने की गर्भवती होना और उसके शादीशुदा न होने पर अस्पताल के डॉक्टर ने मामले की सूचना तत्काल हजीरा थाना पुलिस को दी और अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया तो उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।
जंगल में डरा धमकाकर किया दुष्कर्म
डॉक्टर की सूचना पर महिला पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग से पूछताछ की। उसने बताया कि एक साल पहले जब वह 17 साल की थी। तब वह जंगल में मवेशी चराने गई थी। वहां गांव के अभिषेक नाम के युवक ने उसे डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया था। उस दिन के बाद वह कभी जंगल नहीं गई और शर्म व डर के चलते परिजन को कुछ नहीं बताया था। इसके बाद कब वह गर्भवती हो गई, उसे इस बात का पता ही नहीं चला।
आरोपी के खिलाफ एसपी ने घोषित किया 10 हजार का ईनाम
माता-पिता बच्ची को लेकर हजीरा थाना पहुंचे जहां पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उनकी बात को सुना और आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं का जीरो पर मामला दर्ज किया। घटना तिघरा थाना क्षेत्र की होने पर केस डायरी को वही भेज दिया है। घटना नाबालिग से जुड़ी हुई थी जिसको गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर एसपी ने आरोपी अभिषेक पर 10 हजार का इनाम घोषित किया।
ग्वालियर ASP निरजंन शर्मा ने बताया कि इसके बाद तिघरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूछताछ कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
- सरकारी जमीन पर ‘खैरात’ का खेल खत्म! सारंगढ़ नपा का बड़ा एक्शन—सालों पुरानी लीज रद्द, अब अतिक्रमण हटाने की बारी… - May 4, 2026
- सरिया में विकास की बड़ी सौगात! 18 करोड़ के 100 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, बाईक रैली और पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत… - May 4, 2026
- शिलान्यास के अगले दिन ही ‘सम्मान’ कचरे में! सरिया अस्पताल की पट्टिका पर लापरवाही का दाग… - May 4, 2026
