रायगढ़ । दो मोटर साइकिलों के आमने-सामने टकराने की घटना में टांगरघाट से लौट रहे पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके जख्मी बेटे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कसैया निवासी सुकलाल यादव आत्मज लगनु राम (55 वर्ष) अपने बेटे श्रवण के साथ शनिवार सुबह लगभग 9 बजे घर से सुपर स्पलेंडर मोटर सायकिल (क्रमांक- सीजी 13 यूएफ 1700) लेकर काम के सिलसिले में टांगरघाट जाने निकला। दोपहर भर वहां रहने के बाद दोनों पिता-पुत्र कसैया वापसी के लिए रवाना हुए। शाम तकरीबन 5 बजे देवगढ़ स्थित स्कूल के पास मुख्य मार्ग में झरियापाली की तरफ से आ रहे एक अन्य मोटर सायकिल और सुकलाल की बाईक आपस में भिड़ गई।
इस हादसे में सुकलाल के सीने के अलावे अन्य भागों में अंदरूनी चोटें आई तो उसका बेटा श्रवण भी जख्मी होकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके की नजाकत को भांप फोन से 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी तो पुलिस फिर आहतों को वाहन से घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, लेकिन जिंदगी और मृत्यु के बीच संघर्षरत सुकलाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के लिए दाखिल श्रवण के बयान के आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने भादंवि की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामले को विवेचना में लिया है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
