रायगढ़। जिंदल के एक अधिकारी की नाबालिग बेटी द्वारा हिल व्यू कॉलोनी के बाथरूम में फांसी लगाते हुए असमय मौत को गले लगाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका, जिंदल स्कूल में दसवीं कक्षा पढ़ती थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिंदल के हिल व्यू कॉलोनी में मंगलवार पूर्वान्ह लगभग 11 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को भनक लगी कि जेएसपीएल के इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम (ईपीएस डिपार्टमेंट) के जीएम पंकज गर्ग के घर के बाथरूम में उनकी 16 वर्षीया बेटी कु. साक्षी ने फांसी लगा ली। बताया जाता है कि साक्षी गर्ग, जिंदल स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी
साक्षी आमतौर पर रोजाना सुबह नाश्ता करने के बाद नहाने के लिए बाथरूम जाती थी। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। नाश्ते के बाद साक्षी नहाने के लिए गई जरूर, मगर कुछ देर बाद बाथरूम से आवाज आने पर परिजन जब गए तो वहां का नजारा देख एकबारगी उनकी रूह तक कांप उठी, क्योंकि बाथरूम में लाल कलर की डोरी का फंदा कसते हुए साक्षी उसमें झूल रही थी। तदुपरांत, बदहवास, गर्ग परिवार ने फंदे में लटकती साक्षी को आनन-फानन में नीचे उतारा और उसे जिंदल हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच में ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, स्कूली छात्रा की खुदकुशी की भनक लगते ही हरकत के आई पुलिस ने हिल व्यू कॉलोनी पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया, लेकिन वहां ऐसा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे खुलासा हो सके कि आखिरकार साक्षी ने किन कारणों से त्रस्त होकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। बताया जाता है कि छात्रा को पेट संबंधी कुछ बीमारी थी। लीवर में कुछ प्रॉब्लम होने पर वह काफी परेशान रहती थी। बहरहाल, अस्पताल की तहरीर पर कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम करते हुए विवेचना कर रही है।
क्या कहते हैं CSP योगेश कुमार पटेल
हिल व्यू कॉलोनी में एक छात्रा ने आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
