मोना अग्रवाल ने की कलेक्टर से सौजन्य भेंट, सार्वजनिक एवं जनहित के किये गए कार्यों की दी जानकारी…

बरमकेला । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन शाखा बरमकेला के अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लोकप्रिय, संवेदनशील कलेक्टर धर्मेश साहू से सौजन्य मुलाकात कर अभामामहिला सम्मेलन शाखा बरमकेला द्वारा क्षेत्र में किए जा रहें सार्वजनिक एवं जनहित के किये गए कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए शाखा की एक फाइल सौंपीं । कलेक्टर धर्मेश साहू ने महिला शाखा द्वारा कियें गए जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इस तरह के जनहित के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन के अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने कहा कि – आगे भी जनहित के कार्य करते रहेंगे अब साथ ही साथ शासन के विभिन्न अभियानों और योजनाओं के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे।उन्होंने बताया कि – कलेक्टर धर्मेश साहू से सार्थक चर्चा हुई और उनका प्रेरक मार्गदर्शन भी मिला ।
- सारंगढ़:अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आनंद वर्मा के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार… - August 14, 2026
- दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने किरण सिंहदेव का जाना हालचाल… - August 14, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026




