सारंगढ़ । छग शासन जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के लिए प्रशासन तंत्र को जनता के दरबार के सम्मुख ले आया है । जनता जनार्दन अपनी दैन दिनी समस्याओं का समाधान अपने द्वार में ही करा सकते हैं । मुख्य नपा अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि – जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से प्रशासन जनता से सीधे संवाद स्थापित करती है , उनकी समस्याओं को सुनती है , समझती है व समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही करती है । नोडल अधिकारी उत्तम कंवर ने बताया कि – जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना है । रेंजर पारा रंगमंच वार्ड क्रमांक 15 में जनसमस्यां निवारण शिविर संपन्न हुआ । जिसमें कुल आवेदन 116 प्राप्त हुए जिसमें मांग 09 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया । कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नपा परिषद अजय बंजारे, उपअभियंता उत्तम कंवर, मुनपा अधिकारी राजेश पांडे, पटवारी हेमप्रकाश तिवारी, गोबिंद साहू,, आकाश, आलोक मिश्रा, रोशन यादव,राधा सिंह , अरुणा सिंह ठाकुर के साथ नपा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
- सड़क सुरक्षा का संदेश, 100 से ज्यादा हेलमेट वितरित… - October 5, 2026
- रेशम की डोर ने बदली किस्मत, टसर कृमिपालन से लाखों की कमाई… - October 5, 2026
