जगन्नाथ बैरागी

अंबिकापुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को गृह नगर अंबिकापुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में कहा कि जज फैसला क्या सुनाएंगे, वे तो लिखकर देंगे तभी पता चलता है।
ऐसी कोई तारीख तय नहीं है और न ही मुहूर्त के हिसाब से ऐसा कुछ है। सब कुछ हाईकमान के पास सुरक्षित है।
अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आजकल दिल्ली जाइए तो एक ही बात पर सभी का ध्यान जाता है। कई कारणों से दिल्ली जाना होता है। सोमवार को फिर से दिल्ली जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में रहने के कारण दिल्ली आना-जाना सतत चलने वाली प्रक्रिया है। एक सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर पहले यह खबर सामने आई की कुछ होने वाला है।
फिर मीडिया ने सात तारीख चला दिया, फिर 10 तारीख। सिंहदेव ने कहा कि मैं तो सब से निवेदन कर रहा हूं कि सब्र रखिए। हाईकमान के पास जब बात है तो उन पर छोड़ दीजिए। कोई तारीख फाइनल नहीं है। कोई तयशुदा तारीख और मुहूर्त के हिसाब से ऐसा नहीं रहता है। बहुत सारे मसले हाईकमान के पास होते हैं। हाईकमान के पास देशभर के पार्टी संगठन से संबंधित प्रकरण आते हैं। एक-एक करके हाईकमान निर्णय लेता है। देर से ही सही, लेकिन कुछ होगा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह तो कहा नहीं जा सकता। निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

