सरगुजा में परसा कोल ब्लॉक को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। यहां पर पुलिस प्रशासन पर किए गए ग्रामीणों के हमले से करीब 8 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। यहां पर ग्रामीण पेड़ कटाई का विरोध कर रहे हैं। इन ग्रामीणों ने पुलिस पर तीर कमान के साथ पत्थर और डंडे से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि वहीं पुलिस के हमले से एक ग्रामीण भी लहूलुहान हो गया है।

इसी मामले में पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्ववीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ”पूरे देश में आदिवासियों पर अत्याचार करना भाजपा की नीति बन गई है। जो आदिवासी सदियों से जंगलों के मालिक हैं, उन्हें बेदखल किया जा रहा है ताकि अडानी जी की खदानें चल सकें।

क्या छत्तीसगढ़ में संविधान की पांचवी अनुसूची के क्षेत्र समाप्त कर दिये गये हैं? इसके तहत संरक्षित क्षेत्र से आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है। क्या आदिवादियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकार और पुरखों की विरासत का फैसला फर्जी प्रक्रियाओं के जरिये होगा?
कांग्रेस की सरकार ने विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ नहीं काटे जाएंगे। भाजपा ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया था, लेकिन आज आदिवासियों के विरोध के बावजूद जंगल खाली करने को कहा जा रहा है और विरोध करने पर आदिवासी भाई-बहनों पर अत्याचार किया जा रहा है।”
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ASP समेत करीब 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, यहां पर राजस्थान कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है। जिसके लेकर यहां के स्थानीय ग्रामीण लगातार पेड़ कटाई का विरोध कर रहे हैं।
- “सुरक्षित मातृत्व की मजबूत पहल” : सारंगढ़ जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैंप, 38 गर्भवती महिलाओं को मिला विशेषज्ञ इलाज… - April 24, 2026
- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
