जगन्नाथ बैरागी

हर एक जीव की आयु एक जैसी नहीं होती है. व्हेल, शार्क और कछुआ जैसे जीवों की उम्र लंबी होती है ये तो आप जानते ही हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ ऐसे जीव भी होते हैं जिनकी उम्र काफी कम होती है

कुछ जीव तो इस धरती पर एक साल या फिर कुछ महीने के ही मेहमान होते हैं. तो चलिए जानते हैं सबसे कम दिन तक जिंदा रहने वाले जीवों के बारे में.
खरगोश

दुनिया के हर हिस्से, जंगलों में मिलने वाला मासूम जानवर है खरगोश. लोग इसे घरों में भी पालते हैं. लेकिन इनकी उम्र केवल 8-12 साल की होती है. इनकी कई प्रजातियां होती हैं. कई रंगों में पाए जाने वाले खरगोश की मौत का सबसे बड़ा कारण होता है जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाना या फिर मादा खरगोश में गर्भाशय का कैंसर.
गिनी पिग्स

छोटा सा दिखने वाला यह जानवर साउथ अमेरिका में पाया जाता है. इसकी उम्र सिर्फ 4 से 8 साल के बीच ही होती है जो कि बाकि जानवरों के मुकाबले काफी कम होती है. एक वयस्क गिनी पिग का वजन सिर्फ 700 से 1200 ग्राम ही होता है.
चूहा
घरों या फिर उसके आस-पास दिखने वाले चूहों की उम्र भी काफी कम होती है. चूहों की उम्र ज्यादा से ज्यादा एक साल होती है.
ड्रैगन फ्लाई
अक्सर आपने शाम के वक्त चार पंखों वाली ड्रैगन फ्लाई को उड़ते हुए देखा होगा. इसके कई कलर होते हैं. अगर उम्र की बात की जाए तो यह ज्यादा से ज्यादा 4 महीने तक जिंदा रहता है. कई ड्रैगन फ्लाई की उम्र 4 महीने से कम भी होती है.
हाउसफ्लाई
आमतौर पर सभी स्थानों पर मक्खियां देखने को मिल जाती हैं खासकर मीठी चीजों पर और गन्दगी वाली जगह पर. मक्खियों का जीवनकाल सिर्फ 4 हफ्ते का ही होता है.
मच्छर
मच्छर धरती पर सबसे कम उम्र वाला जीव है. उनका जीवन सिर्फ 24 घंटे का होता है. मच्छर को उनके सबसे छोटे जीवन काल के कारण ‘एक दिन के कीड़े’ भी कहा जाता है.
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
