सारंगढ़। जपं बरमकेला के अंतर्गत ग्रापं मुख्यालय साल्हेओना में नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष अजय नायक थे, जबकि- कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मदन कुमारी सहिस ने की, पूजा अर्चना कर फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया गया । ग्रापं द्वारा मुख्य मंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 5 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से इस भवन का निर्माण एक साल पहले ही पूरा कर लिया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय नायक ने कहा कि – ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है । सेवा केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलेगी। आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने जैसे कार्यों के लिए अब जपं मुख्यालय चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। वहीं बेंकिंग सुविधा मिलेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जपं अध्यक्ष विद्या चौहान, अति विशिष्ट अतिथि डीडीसी सहोदरा सिदार, राधामोहन पाणिग्राही, उग्रसेन साहू, राजकिशोर पटेल, ईश्वर साहू, टीकाराम चौधरी, नंद कुमार सारथी, सीताराम पटेल पंचायत सचिव अंतर्यामी विश्वाल सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- सारंगढ़ : 42 लीटर की टंकी में भर दिया 48 लीटर पेट्रोल..नापतौल विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…गुडेली स्थित डी.सी. पेट्रोल पंप का मामला… - September 2, 2026
- सारंगढ़ मे बिना परमिट दौड़ रही बसों और एजेंटों पर कसा शिकंजा..एजेंटों की खूनी झड़प के बाद जागा प्रशासन..परमिट, कागजात और ओवरलोडिंग की अचानक जांच शुरू… - September 2, 2026
- प्रशासन और जनता के बीच मजबूत होगी संवाद की कड़ी… गुलाब डड़सेना ने संभाला सारंगढ़ के जिला जनसंपर्क अधिकारी का पदभार..कबीरधाम में 11 कलेक्टरों के साथ काम करने का लंबा अनुभव… - September 2, 2026
