इंदौर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पांच साल बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित बच्ची को घर से स्कूल ले जाते समय हरकत करता था।
तीन दिन पूर्व उसने बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने रोते हुए स्वजन को घटना बताई और इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जोन-4 के एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक बच्ची पलसीकर कालोनी क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ती है।
स्कूल ले जाते वक्त गलत हरकत करता था
ऑटो रिक्शा ड्राइवर कामेश बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने का काम करता है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को घर से स्कूल ले जाते समय ऑटो रिक्शा ड्राइवर उसके साथ गलत हरकतें करता था।
बच्ची को दर्द हो रहा था
वह बच्ची के कपड़े खोलता था और बच्ची के विरोध करने पर कहता था चींटी निकाल रहा है। आरोपित कई दिनों से ऐसा कर रहा था। 23 जुलाई को भी उसने इसी तरह की हरकत की। बच्ची को काफी दर्द हो रहा था।
पुलिस के पास पहुंचकर घटना बताई
मां ने उससे पूछा तो बताया ऑटो वाले अंकल ने उसके साथ हरकत की है। स्वजन बच्ची की पीड़ा सुनकर घबरा गए। शाम को थाने पहुंचे और पूरी घटना बताई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
