छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आरोपी ने स्कूल के कक्षा में घुसकर ब्लैकबोर्ड में लिखकर ये धमकी दी है। स्कूल के प्रधान पाठक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रहे है। दरअसल, ये पूरा मामला सारंगढ़ के बरमकेला थाना क्षेत्र – है। ग्राम पंचायत बोईरडीह में शासकीय प्राथमिक शाला है। स्कूल के कक्षा में घुसकर अज्ञात युवक ने ब्लैकबोर्ड में – को 15 अगस्त तक उडाने की धमकी दी है।

आज सुबह जब स्कूल खुला तो इसकी जानकारी प्रधान पाठक को हुई। प्रधान पाठक ने गांव के सरपंच के साथ मिलकर इसकी शिकायत बरमकेला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंची और आरोपी की हैंडराइटिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
