जांजगीर-चांपा:
नगर पंचायत कार्यालय बम्हनिनडीह में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का नगर पंचायत परिवार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ व आत्मीय भाव से भव्य स्वागत किया गया। स्थानीयजनों के इस अपार स्नेह और सम्मान से जिला पंचायत अध्यक्ष अभिभूत नजर आए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहन दर्शना, वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र जायसवाल सहित सभी पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचारों को एकाग्रता से सुना। प्रधानमंत्री द्वारा देश के सतत विकास, आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्थान और निस्वार्थ जनसेवा को लेकर रखे गए विचारों ने उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।
संबोधन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर जनसेवा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का मुख्य ध्येय होना चाहिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए पूरी परिषद एकजुट होकर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री जी के विचार नगर के विकास में नई दिशा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
- बम्हनिनडीह में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत से अभिभूत हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय…पीएम के विचारों से मिली सकारात्मक दिशा और प्रेरणा… - September 27, 2026
