छत्तीसगढ़:BEO ने प्रधान पाठक सहित 8 को शो कॉज नोटिस किया जारी…

तखतपुर। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जितेंद्र शुक्ला ने आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं. निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित पाए गए और कुछ शिक्षकों को अध्यापन समय में मोबाइल चलाते हुए देखा गया.
इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीईओ ने प्रधान पाठक सहित 8 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि तखतपुर ब्लॉक में शिक्षकों की मनमानी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इससे पहले भी शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति से नाराज होकर स्कूल के बच्चों ने स्कूल में ताला लगाकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था. इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने औचक निरीक्षण किया है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बीईओ जितेंद्र शुक्ला ने सभी शिक्षकों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया है. अब सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित होकर सुबह और शाम अपनी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजनी होगी. बीईओ ने स्पष्ट किया है कि अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
