प्रयागराज। नाबालिग लड़कियों को अगवा कर देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाली महिला समेत मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के विनोवा नगर मोहल्ले में सोमवार देर शाम नैनी पुलिस ने छापा मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। इसमें दो नाबालिग लड़कियां पकड़ी गईं। साथ ही एक महिला समेत मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी मुताबिक पुलिस को एक एनजीओ के जरिए विनोवा नगर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली। एनजीओ की सटीक जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक मकान के अंदर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कई युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस जब वहां पहुंची तब कमरे में मौजूद युवक पीछे की दीवार फांद कर भाग गए।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक महिला और उसके मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी के दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस के हाथ लगीं। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती थी।
बताया गया कि किराये के कमरे की एवज में मकान मालिक को एक मोटी रकम दिया करती थी। पकड़ी गई महिला और उसके मकान मालिक के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत कई धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
- बंगाल जीत की खुशी में सारंगढ़ में फूटा जश्न: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विजय रैली, ‘झालमुड़ी’ से मनाया अनोखा उत्सव… - May 5, 2026
- सुशासन तिहार की गूंज धोबनी में: ‘अंतिम व्यक्ति तक योजना’ का संकल्प, मौके पर ही समस्याओं का समाधान… - May 5, 2026
- बंगाल में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ पर गूंजा सारंगढ़: सुभाष जालान बोले—यह सिर्फ सत्ता नहीं, विचारधारा की निर्णायक विजय… - May 5, 2026
