अजब प्रेम की गजब कहानी, रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ अफेयर, बच्चों समेत ससुराल से भागीं 2 बहनें…
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में प्रेम संबंधों का अनूठा मामला प्रकाश में आया है। यहां दो बहनों ने अपना ससुराल छोड़ दिया और अपने बच्चों को लेकर कहीं चलीं गई।
परिवार वालों ने खोज खबर की, तो ज्ञात हुआ कि दोनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हैं। दोनों महिलाओं ने अपने प्रेमियों के साथ शादी कर ली है। वह किसी भी सूरत में अब वापस भी नहीं आना चाहतीं है।
मिली जानकारी के अनुसार कालेंद्री पटेल नामक की महिला कोंडागांव के ठाकुरपारा आड़ेंगा में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। उसके बच्चों की आयु 6 और तीन वर्ष बताई जा रही है। थोड़ी ही दूरी पर उसकी छोटी बहन बुधयारिन पटेल का भी ससुराल है। बुधियारिन के पति की मृत्यु हो चुकी है, किंतु उसके भी 2 बच्चे हैं। एक दिन दोनों ही बहनों ने कुछ दिन पहले ससुराल में कहा कि वह अपने मायके जा रही हैं, लेकिन दोनों सीधे अपने प्रेमियों के पास पहुंच गईं और शादी रचा ली।
दूसरी तरफ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली दोनों बहनें गायब हुईं, तो उनके खिलाफ ससुराल वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, तो पता चला कि एक बहन शाजापुर से सीताराम पुरबिया, जबकि दूसरी बहन सिहोर जिले के श्यामपुर से भैरूसिंह गालवी के में अपने प्रेमियों के साथ रह रही हैं।
ठाकुरपारा आड़ेंगा के थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि दोनों महिलाओं से बयान लिया गया है। उन्होंने बताया है कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। इस समय दोनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निवास कर रही हैं। उन्होंने वापस आने से मना कर दिया है। बहरहाल इस मामले में अभी भी जांच जारी है।
पुलिस ने जब दोनों बहनों से पूछताछ की, तो चौकाने वाली बात सामने आई। महिलाओं ने बताया कि दोनों बहनों को कुछ समय पहले रॉंग नंबर से कॉल आया था। सीताराम पुरबिया का फोन कालेंद्री पटेल को और भैरूसिंह गालवी का फोन बुधयारिन पटेल को आया। इसके बाद अफेयर शुरू हो गया। बाद में दोनों ने अपने अपने सुसराल से भागकर प्रेमियों से शादी कर ली।
- सरिया वैष्णव समाज के होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब..समाजिक भवन के लिए भूमि की सौगात..वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे सामाजिक भवन का भूमिपूजन..नगर पंचायत अध्यक्ष ने की घोषणा.. - March 13, 2026
- फास्ट फूड या फास्ट किलर. जानिए- सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं पिज्ज़ा, बर्गर और मोमोज… - March 13, 2026
- घर पर अपने हाथों से बनाएं कच्चे पपीते का अचार, जानिए इसकी सिंपल आसान और स्वादिष्ट रेसिपी… - March 13, 2026
