मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। जिसके बाद खुद आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक पति ने अपने दो बच्चे और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पति ने आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने किया मामले का खुलासा
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेस कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक राकेश चौधरी उसका ही पूरा परिवार था और उन्होंन अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या की और खुद भी ट्रेन के नीचे आकर मौत को गले लगा लिया।
पत्नी का था दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग
चार लोगों की मौत का मुख्य वजह प्रेम प्रसंग का है। दरअसल, पत्नी का किसी और युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश की पत्नी अपने प्रेमी के साथ दो बार घर से भाग भी चुकी थी। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच देर रात विवाद हुआ और देखते ही देखते मृतक राकेश ने अपने घर में रखे हथियार से अपने दो बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी खुदकुशी कर लिया।
- सारंगढ़:अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आनंद वर्मा के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार… - August 14, 2026
- दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने किरण सिंहदेव का जाना हालचाल… - August 14, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026




