छत्तीसगढ़: बेमेतरा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा.

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरु कृपा की बस भाटापारा से नवागढ़ जा रही थी, तभी ग्राम भदराली और पिरैया के बीच अनियंत्रित होकर बस पलट गई. इस हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चार यात्रियों की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया है. बताया जा रहा कि बस में 8 यात्री सवार थे, जिसमें से चार की हाल गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
