राजनांदगांव: डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के बाकल गांव निवासी दिलेश्वर साहू के 5 साल के बेटे दानेश्वर साहू की जान विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चली गई. परिजनों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को आए आंधी तूफान में उनके बाड़ी से लगे हुए विद्युत पोल के तार टूट कर गिर गए. जिनकी शिकायत शनिवार को उन्होंने तुमडीबोड विद्युत विभाग के अधिकारी के सामने किया, शिकायत के 6 दिन बाद भी तार चालू हालत में वैसे ही पड़ा रहा. विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन बंद भी नहीं किया. इस बीच आज सुबह 7 बजे मासूम दानेश्वर खेलते खेलते तार की चपेट में आ गया. जिसके चलते आज साहू परिवार का चिराग बुझ गया.


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

