सुपरहिट कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ फिर से लौट आई है. इस बार इस सीरीज में कुशा कपिला के साथ निरहुआ का तड़का भी लगाया गया है. जिसने सीरीज में ऐसी जान डाल दी है कि ये ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों का पसंदीदा बन गया है.

इस बार इस सीरीज में रवि किशन यानी कि वीडी त्यागी अपने जुगाड़ू वकीलों के साथ जज बनने की होड़ में शामिल हो गए हैं.
इस बार आएगा और भी मजा
जैसा कि सीरीज के नाम से साफ है तो इस बार भी वीडी त्यागी के वकीलों को ऐसे अजीबो-गरीब केस मिलने वाले हैं जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. दूसरे सीजन में भी दिल्ली की पड़पड़गंज जिला कोर्ट में ऐसे केसों की भरमार होगी जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देंगे. इसके साथ ही इस बार दो नए वकीलों की भी एंट्री होगी जिसमें एक कुशा कपिला हैं तो दूसरे अनुभव बस्सी.
क्या है ट्रेलर में?
‘मामला लीगल है 2’ के ट्रेलर की शुरुआत रवि किशन यानी की वीडी त्यागी से होती है. इसमें दिखाया गया है कि वीडी त्यागी जज बनने वाले हैं और उसी के सपने देखता है. वो अपनी टीम के साथ बातचीत करता है कि कैसे जज बनने की शपथ समारोह में जाएगा और किस तरह से शपथ लेगा. तभी आपस में उनकी टीम की बहस शुरू हो जाती है.
कुशा और निरहुआ ने लगाया जबरदस्त तड़का
इस सीरीज के ट्रेलर में कुशा बतौर वकील दिखीं तो वहीं निरहुआ एकदम अलग और मजेदार अंदाज में. इन दोनों का रोल सीरीज में दमदार लग रहा है जो आपको एक नया टच देने के लिए एकदम तैयार है.आपको बता दें, ‘मामला लीगल है’ का पहला सीजन साल 2024 में आया था. जिसे आईएमडीबी पर 8.0 की रेटिंग मिली थी. इस सीरीज को लोगों ने इतना प्यार दिया कि ये दूसरे सीजन के साथ 3 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
