सारंगढ़-बिलाईगढ़,।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सारंगढ़ के टेंगनापाली में संचालित श्री राधे फ़ूड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम को कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 20 बोरी पानी पाउच जब्त कर लिया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत पानी पाउच का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने संचालक को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य और खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल रहे।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके।

- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

