छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दास्तों के बीच शराब पार्टी के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि घर आये युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसके शव के पास ही रात भर सोता रहा। सुबह होने पर आरोपी कमरे से बाहर निकला और मृतक के परिजनों से मिलकर भाग निकला। दोस्त के जाने के बाद सुबह बेटे की लाश जब परिजनों ने कमरे में देखी तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि अप्राकृतिक संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दरअसल ये पूरी वारदात भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले वेदांत शर्मा की कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अनमोल राणा हरियाणा निवासी नाम के युवक से हुई थी। बातचीत के बाद वेदांत ने ही अनमोल को मिलने के लिए अपने घर मंगलवार को बुलाया था। रात में दोनों ने बैठकर कमरे में खुब शराब पी। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।
शराब पार्टी के दौरान हत्या
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अनमोल ने वेदांत की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रात भर शव के बगल में ही सोता रहा। सुबह आरोपी उठा और कमरे से निकला तो उसे मृतक के परिजन दिखे, जिन्हें नमस्कार कर मौके से फरार हो गया।
इधर, सुबह होने के बाद भी जब वेदांत अपने कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसे उठाने उसके कमरे में पहुंचे। यहां अंदर का नाजारा देख परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। उनका बेटा नग्न हालत में बिस्तर में मृत पड़ा था। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

