छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कटगी के शासकीय शराब दुकान में बीते 9 अप्रैल को मोटर साइकिल सवार 3 अज्ञात नकाबपोशों ने बंदूक की नोक पर 20 लाख रुपये की नकदी लूट लिए थे.

लूट (Robbery) के बाद कसडोल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगी रही. अब दो माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है. दरअसल, कटगी लूट का आरोपी यहां लूट करने के बाद ओडिशा के बरगढ़ में भी एक बैंक में डकैती को अंजाम दिया था. खास बात ये है कि इस लूट गिरोह का सरगना अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.
CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
इस पर ओडिशा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के फोटो के आधार पर लूट में शामिल आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज से पहचान अमित दास के रूप में हुई है.
लूट और चोरी के 19 मामले हैं दर्ज
मामले का खुलासा होने पर कसडोल पुलिस बरगढ़ जाकर आरोपी से पूछताछ की. इस दौरान उसने लूट करना कबूल कर लिया. कसडोल पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित दास के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में लूट और चोरी के 19 मामले दर्ज हैं. करीब 10 साल कि सजा भी काट चुका है. आरोपी से पुलिस ने 80 हजार रुपये नकद और लूट में पहने कपड़े और जूते बरामद किया है. हालांकि, इस लूट का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर है, जिसके लिए अलग-अलग टीम बनाकर तलाश की जा रही है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
