मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दरिंदे पति ने उसके साथ घर में लगे CCTV कैमरे के सामने सेक्स करने का दबाव बनाया।

मना करने पर उसे मारकर लहूलुहान कर दिया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। फटे हुए कपड़ों में वह जब इसकी शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिसकर्मी ने उसके साथ अभद्रता की। टीआई ने महिला से पूछा कि ‘तेरे शरीर पर कितने टैटू हैं मुझे बता।’
कैमरे के सामने सेक्स करने का दबाव
दरअसल पिछोर कस्बे में रहने वाली विशाखा कोठारी नाम की महिला ने बताया कि उसका अपने पति शरद कोठारी के साथ कोर्ट में भरण पोषण को लेकर केस चल रहा है। न्यायालय ने दोनों को समझौते के लिए कुछ समय साथ रहने को कहा था। जिस वजह से दोनों एक साथ रह रहे थे। इस दौरान पति ने बाथरूम से लेकर पूरे घर में CCTV कैमरे लगवा दिए। रात में पति ने उस पर कैमरे के सामने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पत्नी ने इससे इंकार कर दिया तो युवक आग बबूला हो गया। जिसके बाद उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती करने लगा। और फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया।
टीआई ने पूछा- तेरे शरीर में कितने टैटू हैं दिखा
पीड़ित महिला ने वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई। उसने पिछोर थाना टीआई रत्नेश यादव पर भी अभद्रता करने के आरोप लगाए। महिला पति के खिलाफ शिकायत करने फटे हुए कपड़ों में थाने पहुंचा। आरोप है कि वहां पर मौजूद टीआई ने पूछा कि ‘तेरे शरीर पर कितने टैटू बने हुए हैं वो दिखा।’
हालांकि टीआई रत्नेश यादव का कहना है कि दोनो ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की है। हमने पति व पत्नी दोनो पर क्रॉस मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। बाकी हमने उसके साथ कोई अभद्रता नहीं की। पीड़ित महिला ने पिछोर थाना टीआई की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। फिलहाल पूरा मामला SP के संज्ञान में पहुंच गया है। अब देखना होगा इस पर पुलिस आगे क्या कार्रवाई होती है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
