भारत में पैदा की जा रही दुनिया की सबसे छोटी व प्यारी गाए, कुत्ते से भी कम साइज की पुंगनूर देती है इतने लीटर दूध..

n61393765217173852662012a1cc2cfe092350f7f093e3eca2f3db197cc32012a614f32d513ce126ec0af49.jpg

दुनिया भर के लोगों में जहां कुत्ते और बिल्लियां पालने का चलन तेजी से बढ़ रहा है वहीं भारत में पैदा की जा रहीं दुनिया की सबसे छोटी व प्यारी गाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती जा रही हैं।

कुछ समयपहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पुंगनूर गाय के साथ फोटो खिंचाई है वह कुत्ते के आकार की एक अढाई फुट की गाय है जो सिर्फ पांच किलो चारा खाकर रोजाना 3 लीटर दूध दे सकती है। पुंगनूर गाय की यह ब्रीड दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में विकसित की गई है जो दुनिया की सबसे छोटी गाय कही जाती है।

आंध्र प्रदेश में विलुप्त होने के कगार पर दुनिया की इस सबसे छोटी गाय पुंगनूर की नस्ल में बड़े पैमाने पर सुधार किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक वैद्य ने 14 साल की मेहनत के बाद पुंगनूर गाय की छोटी नस्ल में सुधार किया है। उन्होंने अढ़ाई फीट की पुंगनूर गाय विकसित की और इसका नाम मिनिएचर पुंगनूर रखा गया है। पुंगनूर गाय की आम तौर पर ऊंचाई 3 से 5 फुट के बीच होती है जबकि मिनिएचर पुंगनूर की ऊंचाई अढ़ाई फुट तक ही होती है।नस्ल सुधार के बाद तैयार किए गए इस ब्रीड को विकसित कर कृष्णम राजू एक गौशाला चलाते हैं।

दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर जब पैदा होती है तो उसकी हाइट 16 से 22 इंच तक ही होती है। मिनिएचर पुंगनूर की ब्रीड को इस तरह डेवलप किया गया है कि उसकी ऊंचाई 7 इंच से 12 इंच होती है। पुंगनूर गाय की 112 साल पुरानी ब्रीड है जबकि मिनिएचर पुंगनूर को साल 2019 में डिवेलप किया गया। जानकारी के अनुसार असली पुंगनूर गउएं वैदिक काल में विशिष्ट और विश्वामित्र ऋषि के समय में पैदा होती थी लेकिन जलवायु परिवर्तन होने और जगह बदलने के साथ इनकी ऊंचाई बढ़ती गई। पहले पुंगनूर की ऊंचाई अढाई से 3 फुट तक की होती थी जिसे ब्रह्मा ब्रीड कहते हैं। डॉक्टरों के अनुसार अभी पूरे देश में गायों की केवल 32 नस्ल बचीजबकि प्राचीन काल में 302 नस्ल की गाय होती थी।

डॉक्टर कृष्णम राजू ने कहा कि 17 दिसंबर 2019 को विकसित सबसे छोटी मिनिएचर पुंगनूर गाय की ऊंचाई 2.5 फीट है। डॉक्टर ने बताया है कि यह पुंगनूर गाय रोजाना 3 लीटर तक दूध दे सकती है. घर में अधिक से अधिक लोग पुंगनूर गाय पाल सकें, इसलिए पुंगनूर गाय की छोटी नस्ल विकसित की गई है। मिनिएचर पुंगनूर का रेट अभी एक लाख रुपए से ₹5,00,000 तक है, लेकिन डॉक्टर राजू ने किसी को गाय बेचा नहीं, बल्कि वे इसे मुफ्त में पालने के लिए दे रहे हैं।दिलचस्प तथ्य है कि कई विदेशी लोग मिनिएचर पुंगनूर गाय डॉक्टर कृष्णम राजू से मांग रहे हैं, लेकिन डॉक्टर राजू ने किसी विदेशी को यह गाय अब तक नहीं दी है।

Recent Posts