बिश्रामपुर: अंबिकापुर से आटो बुकिंग करके परिवार समेत वापस बिश्रामपुर आ रहे कारपेंटर के आटो को रेत लोड मिनी ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में आटो में सवार लोगों को चोट आई है। इसमें कारपेंटर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिश्रामपुर फोकटपारा निवासी कारपेंटर श्याम शर्मा अपने परिवार सहित गृहग्राम औरंगाबाद से वापस अंबिकापुर आए थे। इसके पश्चात शनिवार तड़के अंबिकापुर से आटो बुकिंग करके चालक अंबिकापुर गंगापुर निवासी हिमांशु गुप्ता के साथ वापस बिश्रामपुर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलईकछार शशिपुर में अवैध रेत लोड कर अंबिकापुर की ओर जा रहे अज्ञात मिनी ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आटो क्रमांक सीजी 15 डीजेड 4887 को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में आटो के सामने का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ऑटो सवार कारपेंटर श्याम शर्मा को गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से रायपुर रेफर कर दिया गया है।

- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
