छत्तीसगढ़: बैल को मारकर मांस खाने वाले तीन गिरफ्तार….
बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भिलाई खुर्द में बैल को मार कर उसका मांस खाने वाले गांव के ही मानसाय पहाड़ी कोरवा (45) , रामनिवास पहाड़ी कोरवा (37) तथा बुटुल पहाड़ी (50 ) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ग्राम बादा निवासी सोहरा पहाड़ी कोरवा का 18 मई 2024 को एक बैल गुम हो गया था। बाद में पता चला कि ग्राम भिलाईखुर्द के मानसाय पहाड़ी कोरवा, रामनिवास पहाड़ी कोरवा, बुटुल पहाड़ी कोरवा ने बैल को मारकर उसका मांस सेवन किया है।
उसने पुलिस से घटना की शिकायत की थी। चौकी प्रभारी बरियों उप निरीक्षक सुभाष कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा।घटना में प्रयुक्त टांगी, गड़ासा, छुरी को आरोपितों से बरामद किया गया। गोवंश की हत्या पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष कुजूर, एएसआई कृपा निधान पाण्डेय, मुन्ना राम टोप्पो, प्रधान आरक्षक, अजय किस्पोट्टा, प्रदीप यादव, नागेन्द्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, रंजीत गुप्ता, राजू कुजूर, सैनिक लक्ष्मण यादव, ज्ञानचंद प्रजापति, अर्जित प्रधान शामिल रहे।
- रायगढ़ में रामभक्तों का महासंगम: 27 मार्च को निकलेगी प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा… - March 10, 2026
- कर्मचारियों की बड़ी जिम्मेदारी: लैलून कुमार भारद्वाज बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव… - March 10, 2026
- कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा: डीईओ डहरिया ने सुदूर केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, नकल पर सख्त नजर… - March 10, 2026
