एक युवक ने बच्चों के सामने ही हथौड़ी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट…
बिलासपुर। बुधवार तड़के एक युवक ने बच्चों के सामने ही हथौड़ी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को मार डाला। इसके बाद थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। आरोपी की पत्नी GST कर्मचारी थी। पति उसके चरित्र पर संदेह करता था। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। आरोपी के घर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का शव किचन में पड़ा मिला है। फिलहाल आरोपी और परिजनों से पूछताछ जारी है।

अक्षय ने हथौड़ी से हरीकुमारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।
मंझवापारा निवासी अक्षय भार्गव की पत्नी हरी कुमारी (40) GST कार्यालय में पदस्थ थीं। अक्षय अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे भी हरीकुमारी किचन में थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि अक्षय ने हथौड़ी से हरीकुमारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
15 साल पहले हुई थी शादी, कोई काम नहीं करता था अक्षय
हथौड़ी से हुए कई वार के चलते हरीकुमारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर जागे बच्चे यह सब देख कर घबरा गए। इसके बाद अक्षय खुद थाने पहुंच गया। पीछे-पीछे बच्चे और अन्य परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अक्षय भार्गव कोई काम नहीं करता है। हरीकुमारी से करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, 13 साल का अनीश भार्गव और 12 साल का मनीष भार्गव।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
