जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माड़री में हुई युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपित दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने स्वीकार किया कि युवक उनकी पुत्री से बात करता था।

घटना वाली रात वह मिलने आया था, कमरे में दोनों को एक साथ देख गुस्से में आए पिता ने सब्बल से वार कर हत्या कर दी।
पत्नी की मदद से युवक का शव बोरे में भर कर गांव के बाहर फेंक आया था। बीते शुक्रवार की रात को 28 वर्षीय आकाश गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र विजय नारायण की पीट करके हत्या कर दी गई थी। युवक का शव गांव में आबादी के बाहर रक्तरंजित हालत में गंगा कुशवाहा के खेत में पड़ा मिला था। रात को युवक जब घर नहीं पहुंचा तो उसके स्वजन की ओर से उसकी तलाश हुई।
युवती से मिलने आया था युवक
सुबह खेत में शव मिलने पर पुलिस पहुंची और स्वजन की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने युवक का मोबाइल बरामद कर जब उसकी डिटेल खंगाली तो पता चला कि युवक का गांव की एक लड़की से बातचीत होती थी। घटना वाली रात भी फोन आने पर युवक उससे मिलने गया था।
आरोपित माड़री निवासी राजबहादुर ने बताया कि युवक उनकी पुत्री से बातचीत करता था, जिस पर उसने युवक को कई बार मना किया था। उस रात युवक को अपनी पुत्री के कमरे में देख कर गुस्से में आ गया। पास रखे सब्बल से वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पत्नी शिववती की मदद से शव बोरे में भरा और कंधे पर लाद कर उसे गंगा कुशवाहा के खेत पर फेंक आया। सोमवार को पुलिस ने आरोपित दंपती को वीरपुरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर रक्त से सने कपड़े, सब्बल भी बरामद कर लिया गया।
सीओ जालौन रामसिंह ने बताया कि आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपित ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है, युवक की हत्या उस समय की गई थी जब वह लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था, लड़की के पिता ने सब्बल से युवक की हत्या कर उसका शव रात को ही बोरे में भर कर फेंका था।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
