सारंगढ़ । जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश व जिला आ. अधिकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन पर एडीओ आनंद वर्मा के नेतृत्व में लगातार अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाई जा रही है । ताजा मामला ग्राम छिंद का है जहां मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध के ठिकाने पर आनंद वर्मा एंड टीम की छापेमार कार्रवाई में करीब 30 हजार कीमत का लाहन एवं 70 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्ती बनाया गया है । अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) क (च) 34 (2) तहत मामला पंजीबद्ध कर पतासाजी की जा रही है।

विदित हो कि – पिछले काफी समय से आबकारी एडीओ आनंद वर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रहा थी कि – ग्राम छिंद में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री किया जा रहा है । सूचना पर आनंद वर्मा और उनकी टीम के द्वारा उक्त ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई किया । जहां से आरोपी फरार तो हो गया लेकिन आनंद वर्मा व उनकी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । जिसमे उन्हें भारी मात्रा में लाहन करीब 30 हजार कीमत की और महुआ शराब मिला जिसकी जप्ती कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर पतासाजी किया जा रहा है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
