सारंगढ़। भटगांव भाजपा के मीडिया प्रभारी योगेश केशरवानी ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि – पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी पर वे खमोश क्यो है ? बार बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही है वह आपकी उपसचिव रही है ऐसे यह संभव ही नही है की इस भ्रष्टाचार मे आप लिप्त नही है। केशरवानी ने कहा कि – भूपेश बताए छग की गरीब जनता से हुई लूट मे कितना प्रतिशत भूपेश बघेल का है, और कितना प्रतिशत सौम्या का, भूपेश बघेल बताए ? चाहे नवाज खांन हो या सौम्या चौरसिया या फिर अनिल टूटेजा या फिर विनोद वर्मा या आपके विभाग के अधिकारी समीर विश्नोई ये सभी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों मे या तो जेल में है या तो बेल पर और इनसे आप का सीधा सबंध रहा है तो क्या आप इन सबके ऊपर लगे आरोप मे हिस्सेदार नही है ? उन्होने भूपेश बघेल से सीधा प्रश्न किया कि – अगर हिस्सेदारी नही है, तो इन सबकी वकालत क्यो की ? लगातार आपके बयान आते रहे की आप इनके साथ में खड़े रहे। जब शुरूवाती दौर मे सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई की गिरफ्तारी हुई तब आपने चीख चीख कर उनके निर्दोष होने के दावे किए लेकिन आज लगभग 16 से 18 महीने हो गए उन्हे कोर्ट ने जमानत नही दी है, अब मौन क्यो है ? मुख्यमंत्री रहते अपनी ही जनता से लूट पर आपने कार्यवाही करने की जगह भ्रष्टाचारियो का साथ दिया । क्या आप इस पर शर्मिंदा नही है। यह सवाल करते हुए योगेश केशरवानी ने कहा ये सभी तथ्य बताते है की छग के आदिवासियों, अनुसूचित जाति के साथियों पिछड़े वर्ग के लोगो के हक पर जो डाका डाला गया, उसमे भूपेश बघेल भी एक पार्टनर रहे ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
