इंदौर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया और सुसाइड नोट अपने बाएं हाथ पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा।

मराठी में लिखे सुसाइड नोट में उसने पति और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी पति पंकज को गिरफ्तार भी कर लिया।
घटना तेजाजी नगर क्षेत्र की सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप की है। यहां रहने वाली 40 वर्षीय कविता ने फांसी लगा ली।पुलिस ने महिला के पति पंकज और उसकी प्रेमिका नम्रता के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने कविता को फांसी पर लटके हुए देखा और उसके बाएं हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पति पंकज का नर्मदा से प्रेम संबंध है। दोनों बेवजह कविता को परेशान करते थे। कविता ने कई बार पंकज को कहा कि वह नम्रता का साथ छोड़ दे, लेकिन वह कविता को छोड़ने की धमकी देता था। नम्रता भी टाउनशिप में ही रहती है।
पंकज और नम्रता को फांसी होगी तो मुझै न्याय मिलेगा
कविता ने आत्महत्या करने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट मराठी में लिखा। नम्रता ने लिखा कि मैं दो सालों से परेशान हुं। मुझे तभी न्याय मिलेगा जब पंकज और नम्रता को फांसी होगी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। कविता की दो बेटियां है। एक बेटी पूणे में पढ़ती है। बेटियों ने भी बताया कि मां को पिता परेशान करते थे।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
