सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने प्रेस को बताया कि – भाजपा के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को इतनी मेहनत करनी है और ऐसा चुनावी माहौल तैयार करना है की पूरे प्रदेश में आपके द्वारा बनाए गए माहौल का करेंट पहुंचे और अन्य लोकसभाओं में भी आपकी ऊर्जा से प्रेरणा ली जाए। बूथों की ग्रेडिंग करने पर जोर दिया और कहा सबसे पहले कमजोर बूथों को जहां हमें विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम मतदान प्राप्त हुआ उन सभी बूथों में विशेष ध्यान देकर उन बूथों को मजबूत करने हेतु कार्य करना चाहिए। इस हेतु सामाजिक और सेवा समूहों से संपर्क स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने बूथों पर 370 की बढ़त को सीमित नहीं अपितु गहरे महत्व का बताते हुए कहा कि – 370 मतों और देश में 370 सीटों का बहुमत भारत के भविष्य को निर्धारित करेगा । इसके बहु तेरे महत्व है । आपको इसके गूढ़ अर्थ को समझना होगा और जनता के बीच उसी भावना के साथ पहुंचना होगा। जालान ने कहा- इस बार हम छग की सभी 11 की 11 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को बताया की आपको दियें गए दायित्व में उनका कार्य है की प्रत्येक सामाजिक,व्यापारिक और मोहल्ला पहुंचकर उनसे संपर्क स्थापित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजना के संबंध में उनसे खुली चर्चा करना ।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
